धार्मिक

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्त दिवसीय ज्ञान गंगा यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शिवालय मंदिर में स्वर्गीय बैकुंठवासी दामोदर प्रसाद नेमा एवं स्वर्गीय बैकुंठवासी गोमती देवी नेमा की पुण्य स्मृति में 18 सितंबर से 24 सितंबर तक चलने वाली संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्त दिवसीय ज्ञान गंगा यज्ञ के आयोजन को लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर से कथा स्थल शिवालय मंदिर तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं कन्याएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थी।
वृंदावन धाम उत्तर प्रदेश से पधारी राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी भारती दीदी भी कलश यात्रा में शामिल हुईं।
बजे गाजो के साथ निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं भजन गाती हुई स्वयं युवक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
मुख्य यजमान अजय कुमार नेमा शिक्षक , विनय नेमा शिक्षक, संजय नेमा, आलोक नेमा, राजीव नेमा, आदर्श नेमा, डॉ. समीक्षा नेमा, आयुष नेमा, यश नेमा, स्तुति नेमा, इंजीनियर विभोर नेमा, रिजुल नेमा, शिवाय नेमा भी कलश यात्रा में शामिल थे और भागवत पोथी को अपने सिर पर रखकर चल रहे थे कई स्थानों पर लोगों ने श्रीमद् भागवत का पूजन किया।
दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली।
सितंबर तक प्रतिदिन कथा का वाचन किया जाएगा 25 सितंबर को हवन कन्या भोज एवं प्रसादी का वितरण के साथ समापन किया जाएगा।
कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और कथा श्रवण करने में भी महिलाओं की संख्या अधिक रही।

Related Articles

Back to top button