मध्य प्रदेश
स्वच्छता श्रमदान करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित

सिलवानी । 2 अक्तूबर को शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल माला तिलक लगाकर गांधी जयंती मनाई गई। स्वच्छता श्रमदान करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस अवसर पर महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार, प्राध्यापक मनोहर पंथी, डॉ लक्ष्मीकांत नेमा, मुफ्ती अहमद, अमन जैन, अरुण श्रीवास्तव, नर्वदा प्रसाद धुर्वे, लक्ष्मणसिंह, चैनसिंह, केशव बंसल, नवीन रजक लैवट्रीशियन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी अधिकारी कर्मचारी में उपस्थित रहे।



