घट स्थापना के साथ होगी मां जगत जननी की आराधना, पंडालो सहित मंदिरों में भव्य तैयारी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में मां जगत जननी की आराधना करने चारों ओर धूम धाम से माता रानी की घट स्थापना करने तैयारी शुरू हो गई हैं। दस दिनों तक विराजमान मां जगत जननी की भक्ति भाव से सुबह शाम आराधना, महा आरती सहित देवी धाम दर्शन करने कतार लगेगी।
मां जगत जननी काल कलेही दरबार सरौली धाम मझागवा सिहोरा में नव रात्रि पर्व के प्रथम दिन गुरुवार को माता रानी के मन्दिर प्रांगण में घट स्थापना के साथ साथ कलश शोभा यात्रा सुबह 9 बजे निकाली जाएंगी। इस दौरान माता रानी काल कलेही दरबार में भागवत कथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान बैठकी एवं कथा महात्म्य 3/10/2024दिन गुरूवार
राजा परीक्षित का जन्म 4/10/2024 दिन शुक्रवार
भक्त ध्रुव एवं प्रहलाद चरित्र 5/10/2024 दिन शनिवार
कृष्ण जन्मोउत्सव 6/10/2024 दिन रविवार
कृष्ण बाल लीला 7/10/2024 दिन सोमवार
रूक्मणी विवाह 8/10/2024 दिन मंगलवार
सुदामा चरित्र 9/10/2024 दिन बुधवार को होगे।
वही कथा व्यास वाचन पंडित सुभाष चैतन्य महाराज के द्वारा दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही 10अक्टूबर को कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन दिन गुरूवार को किया जाएगा। इस समारोह में आप सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं निवेदक माता काल कलेही दरबार सरौली धाम सभी भक्तगण मझगवा सिहोरा।


