धार्मिक

मां की आराधना में डूबा शहर, मंदिर मन्दिर बाजे घंटा, पंडालो में हो रही माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा

चारों ओर धूम मची नौ रात्रि पर्व की
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । नव रात्रि के पावन पर्व पर मां जगत जननी के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की घट स्थापना के साथ शुरु हुआ शारदेय नवरात्र का महा पर्व। गुरूवार को माता रानी की चारों ओर धूमधाम से मां की स्थापना करने और भक्ति भाव से उनकी पूजा अर्चना भोर भय से मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। साथ ही मां शारदा देवी, माता जगत जननी, मां दुर्गा, मां कंकाली माई नौ रूपों की देवी मां जगदम्बा की आराधना करने डूबा शहर।
वही कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्र लखा पतेरी मां दुर्गा शक्ति धाम में सुबह से देर रात तक भक्तो के दर्शन करने की कतार लगी हुई हैं। साथ गांव के निवासियों ने मां शारदा देवी को समर्पित करने 51 फिट की चुनरी यात्रा पूरे गांव में बैंड बाजे के साथ निकाली।
ग्राम पंचायत लखा पतेरी दुर्गा शक्ति धाम में 51 फिट की चुनरी यात्रा को लेकर मे घूमने के दौरान नीलम मिश्रा क्षेत्रीय भागवत कथा वाचन ने बताया कि मां जगत जननी कंकाली माई धाम में दर्शन कर मां शारदा देवी मंदिर मैहर में विराजमान माता को 51 फिट की चुनरी अर्पण करने के हम सभी भक्तगण आज बैण्ड बाजे के साथ नगर यात्रा निकाल कर मां जगत जननी दुर्गा शक्ति धाम में दर्शन करने निकले हैं और रात्रि में मां शारदा देवी मंदिर मैहर के दर्शन को प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button