मध्य प्रदेश

भगवती मानव कल्याण संगठन को अपूर्णनीय क्षति, भुज्जीलाल सेन का निधन

अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब, भुज्जीलाल सेन संगठन के प्रथम व्यक्ति थे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले की जबेरा तहसील के ग्राम सड़क हरदुआ के निवासी भुज्जीलाल सेन का 75 वर्ष की उम्र में निधन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस 3 अक्टूबर गुरुवार को जिला शहडोल तहसील ब्यौहारी में स्थित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में हुआ।
जिन्होंने एमपी पुलिस की सरकारी नोकरी छोड़कर पूरा जीवन श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की विचारधारा से जुड़कर समाज सेवा में समर्पित किया जो दमोह जिले के भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़ने वाले प्रथम व्यक्ति माने जाते थे जिन्होंने अपने प्रयासों से दमोह जिले में हजारों लोगों को नशा मुक्त करके भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोडा। अंतिम विदाई पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ल एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की ।अंतिम संस्कार शुक्रवार को निज निवास ग्राम सड़क हरदुआ में किया गया जिसमें क्षेत्रिये लोग नाते रिश्तेदारों सहित भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा दमोह के हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button