सशक्त नारी शिखर सम्मेलन 2024 में लक्ष्मी मर्सकोले का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ ने कार्यक्रम का आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
इन्दौर। मध्यप्रदेश के इन्दौर में राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ द्वारा आयोजित सशक्त नारी शिखर सम्मेलन – 2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में रहीं लक्ष्मी मर्सकोले, जिन्हें उनकी समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण के लिए एक बार फिर से सम्मानित किया गया। लक्ष्मी मर्सकोले ने महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। वह इससे पहले भी विभिन्न मंचों पर महिला सशक्तिकरण के लिए अपने योगदान हेतु सम्मानित हो चुकी हैं।
सम्मेलन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने भाषण में महिलाओं की भूमिका को समाज के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान बताया। और नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लक्ष्मी मर्सकोले जैसी महिलाओं को प्रेरणा स्रोत बताया और उनके कार्यों की सराहना भी की।
इस आयोजन में देशभर की विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान दिया गया।



