क्राइम
अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार 2 पेटी सौं पाव अवैध शराब जप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले से जहां पर शराब माफिया लगातार सक्रिय हैं आज दिनांक 6 अक्तूबर 2024 रविवार को एक बार फिर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक आरोपी को दो पेटी अवैध शराब का परिवहन करते हुए पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया है खबर के मुताबिक एक आरोपी हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था तभी संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर नोहटा पुलिस ने अवैध शराब जप्त की।
मामला दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम अधरोटा क्षेत्र से जहां पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा दमोह के सदस्यों ने 2 पेटी अवैध अवैध शराब सहित आरोपी राहुल यादव पिता गुड्डा यादव को 2 पेटी 100 पाव अवैध शराब जप्त कराया है। नोहटा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।



