खेल

वंशिका संभागीय स्तरीय बालिका प्रतियोगिता में दिखाएंगी अपना प्रदर्शन,

ग्रेस मिशन परिवार उमरियापान ने वंशिका को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा ब्लॉक के बिहरिया ग्राम की होनहार बेटी वंशिका पटैल ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया है। वंशिका, जो अपने पिता रजनीश पटैल की संतान हैं, ने 14 वर्ष की बालिका वर्ग एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में लम्बी कूद और गोला फेंक दोनों प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही वंशिका का चयन एथेलेटिक्स टीम में भी हो गया है । वंशिका अब 7 अक्टूबर को होने वाली संभागीय स्तरीय बालिका वर्ग 14 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जहां उनके प्रदर्शन की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। वंशिका के इस सफल प्रदर्शन के पीछे उनके कोच उपिन कुशवाहा का मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम शामिल है । ग्रेस मिशन परिवार उमरियापान ने वंशिका को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वंशिका की इस सफलता से उनके परिवार, गाँव और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई है, और सभी को उससे आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button