मध्य प्रदेश
शिशु वाटिका की बहनों द्वारा मां के नौ स्वरूपों की झांकी सजाई

सिलवानी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में 08 अक्तूबर 2024 मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की षष्ठमी तिथि पर शिशु वाटिका की बहनों द्वारा मां के नौ स्वरूपों की झांकी लगाई गई जिसमे बहनों ने गरबा प्रस्तुति दी गई ।
जिसमे सभी आचार्य, दीदीओ ने मिलकर मां के स्वरूपो की कुमकुम अक्षत लगा कर पूजा आरती की और प्रसाद वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में शिशु वाटिका की दीदी वंदना यादव, सुनीता जैन और नीतू, रुपवती, सोनिका प्राची, हीरा दीदी सहित समस्त आचार्य परिवार और भैया बहन उपस्थित रहें।



