साईखेड़ा में दुर्गा उत्सव की धूम, भक्ति में लीन श्रद्धालु

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । दादाजी धूनी वालों की नगरी साईखेड़ा में शारदीय नवरात्र बड़ी धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही हैं इस वर्ष नगर परिषद क्षेत्र में करीब 28 मां जगत जननी की प्रतिमा विराजमान है जिसमें अधिकांश जगहों पर महाकाली का विराट स्वरूप विराजमान है जगह-जगह कई प्रकार की झांकियां बनाई जा रही है जिसमें नगर के कमला पैलेस में हर वर्ष एक से बढ़कर एक झांकी बनाई जाती है इस वर्ष भगवान शंकर की अनुपम झांकी बनाई गई है जो जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इसी के साथ मवेशी बाजार में भी वृंदावन के निधिवन की झांकी बनाई गई है सभी दुर्गा पंडालों में एक से एक झांकी बनाई गई है जिनके भक्तजन बड़ी संख्या में दर्शन कर पुन्य लाभ ले रहे हैं
नगर में किसानी वार्ड दादा दरबार के पास, सत्संग दुर्गा समिति झिकोली रोड, बंजारी दरबार, नगर परिषद के सामने, आजाद मंडल मेंन रोड, हरदौल मंदिर, पड़ाव मोहल्ला, शिव शक्ति दुर्गा समिति, सब्जी मार्केट, केशवानंद दुर्गा उत्सव हाई स्कूल ग्राउंड, बम्होरी रोड केशवानंद नगर, वैष्णो मंडल डोंगा मोहल्ला, आदि शक्ति समिति स्टेट बैंक के सामने, नर्मदे हर मंडल कमला पैलेस, विद्युत मंडल राजपूत कॉलोनी, मवेशी बाजार में 2 देवी प्रतिमा, खिरका वार्ड में 2 देवी प्रतिमा, शांति नगर में 2 देवी प्रतिमा सहित बमोरी में पांच देवी प्रतिमायें स्थापित हुई है जिसमे प्रतिदिन भजन कीर्तन संस्कृतिक कार्यक्रम जागरण सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है जिसमें पुलिस प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन, एवं विद्युत विभाग प्रशासन का विशेष सहयोग है पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि में भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनो को निकालने पर प्रतिबंध लगाया है।

