प्राचार्य ने की छात्रा छेड़छाड़ पुलिस ने प्राचार्य को किया गिरफ्तार
बरेली । रायसेन जिले के बरेली तहसील के ग्राम चारगांव में हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
प्राचार्य रामसेवक द्विवेदी के द्वारा छात्रा के साथ की छेड़छाड़, ग्रामीणो ने प्राचार्य की जमकर की पिटाई, पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलने एसडीएम संतोष मुद्गल एसडीओपी सुरेश दामले, बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी घटना स्थल पहुंचे। प्राचार्य रामसेवक द्विवेदी को गिरफ्तार कर थाने ले गये पुलिस अधिकारी। वताया जाता है कि यह पहले भी छेड़छाड़ करता रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश।
थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के साथ सोमवार को स्कूल में करीब 1 बजे छोड़खानी की घटना को प्राचार्य रामसेवक द्विवेदी द्वारा अंजाम दिया था। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी। जैसे ही ये बात ग्रामीणों को पता चली। उन्होंने विरोध करते हुए प्राचार्य का मुंह काला कर गांव में घुमाया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने आई है। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है।



