मध्य प्रदेश

2 ने लगाई फांसी, 1 आकाशीय बिजली की चपेट में, 3 की मौत

देवनगर | गैरतगंज तहसील के देवनगर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। 2 लोगों ने अपने घर लोगों ने आत्महत्या कर ली, जबकि एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों ही मामले में देवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
देवनगर थाना क्षेत्र के पटी खेरियाई गांव में बुधवार को ओमप्रकाश आदिवासी 30 साल ने अपने घर में पंखे के कुंदे में गमछे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वही लक्ष्मण अगरिया 35 साल निवासी नकतरा ने मंगलवार को अपने घर में पंखे के कुंदे से फांसी लगा ली । जबकि नरवर गांव में एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी, उसे रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया था। तीनों मामलों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button