मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन फूल बरसाकर किया स्वागत

रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
प्रतापगढ़ । दशहरे पर्व के उपलक्ष्य में खण्ड सिलवानी के मंडल प्रतापगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक हाथों में दंड कंधों पर लाठियां लेकर अनुशासन तरीके से शामिल हुए।
पथ संचलन के लिए श्री हनुमान मंदिर प्रतापगढ़ परिसर में सभी स्वयंसेवक सेवक एकत्रित हुए।इसके बाद बरेली जिला के सह कार्यवाह सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वयंसेवक संघ आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, संघ के आज 100 वर्ष पूरे होने वाले है। संघ का मुख्य कार्य शाखा है।शाखा से देशभक्त स्वयंसेवक का निर्माण होता है जो समाज मे जाकर सभ्य समाज का निर्माण करता है। हमें आज वासुदेव कुटुंब प्रबोधन की आवश्यकता है। हमे अपने कर्तव्य का बोध हो । हमे अपने स्व को जगाना है।अपने पर्यावरण को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।
पथ संचलन में स्वयंसेवक कदम ताल करते हुए प्रतापगढ़ से मरहेठी घूमते हुए प्रतापगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में समापन हुआ।
पथ संचलन में जगह जगह स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा करते हुए भव्य झांकी सजाकर देशभक्ति गीतों से ग्रामवासियों ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button