मध्य प्रदेश

सीमांकन प्रतिवेदन देने में पटवारी कर रही आनाकानी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टोला के पोषक गाँव इतवां में नल जल योजना के अन्तर्गत टंकी का निर्माण होना है। जिसके लिए ग्राम सभा कर शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 414 का क्षेत्र फल लगभग 100 वर्ग फीट है जिसमें गाँव के ही राकेश डुमार सेना का रिटायर कर्मचारी ने उस भूमि पर आपत्ति की तो मामला न्यायालय पहुंचा। जिसमे मौके मे पटवारी और उमरियापान नायाब तहसीलदार 25 सितम्बर 2024 को आकर उक्त जगह को कब्जे से मुक्त करया जबकि राजेश डुमार् के पास जो कागज है उक्त जगह नहीं है। नायब तहसीलदार को दिखाया सब गलत थे यह मौके पर ही नायब तहसीलदार ने जेसीबी मशीन बुलाकर से उक्त स्थल का समतली करण कराकर निर्माण कार्य को प्रारंभ करने को कहा और पटवारी कविता गोटिया को निर्देश दिए कि पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन पंचायत को देने को कहा । लेकिन पटवारी द्वारा आज दिनांक तक प्रतिवेदन नहीं दिया । पटवारी की लापरवाही के कारण टंकी निर्माण कार्य रूका हुआ है। पीएचई विभाग प्रतिवेदन की कापी मांग कर रहा है और पटवारी कविता गोटिया एक सप्ताह से सरपंच एवं गाँव वालो को प्रतिवेदन देने हिलाहवाली कर आनाकानी कर रही जिसके कारण निर्माण कार्य मे देरी हो रही है। ग्रमीणों ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का ध्यान आकर्षण कराते हुए मांग की है कि पटवारी को निर्देशित करें कि प्रतिवेदन ग्राम पंचायत को दे ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द हो सकें। जिससे ग्रामीणों को शासन की नल जल योजना का लाभ मिल सकें।

Related Articles

Back to top button