क्राइम

घर पहुंच कर दादागीरी, फायर के दो आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने की कार्रवाई, एक की तलाश जारी
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बरेली । बरेली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खरगोन के होली मोहल्ला निवासी राजू साहू के निवास पर पहुंचकर तीन आरोपियों ने दबाव, दादागीरी और दहशत फैलाने की नीयत से देशी कट्टे से फायर किया। पीड़ित राजू साहू ने थाना बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटना के तत्काल बाद एसडीओपी सुरेश दामले, थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सहित पुलिस बल ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने उत्तम रघुवंशी और भंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सौरभ फरार होने में कामयाब हो गया।
थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना के तत्काल बाद आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी थी, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तम रघुवंशी के ऊपर पहले से ही कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जो कि आदतन अपराधी है।
पीड़ित राजू साहू उर्फ माधोसिंह साहू के पुत्र मोनू साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम खरगौन ने बताया कि दशहरे के दिन गांव के उत्तम रघुवंशी ने मुझसे फटाखे मांगे थे तो मैंने उत्तम से बोला था कि मेरे पास पटाखे नहीं हैं जब मैं पटाखे लाऊंगा तो दे दूंगा तो उत्तम बोलने लगा कि तुम मुझे पटाखे दो या फिर पैसे दो। इसी बात को लेकर दिनांक 18 अक्टूबर 24 के रात करीब 9 बजे की बात है उत्तम रघुवंशी और उसके साथी भवरसिंह राजपूत एवं सौरभ रघुवंशी तथा एक अन्य साथी मेरे घर के सामने आए और बोले कि तेरे पापा कहां है बुलाओ तो मैंने बोला कि पापा घर पर नहीं हैं तो उत्तम रघुवंशी और उसके साथी बोले गाली गलौच करते हुए कहा बाप ने दशहरे पर हमें पटाखे नहीं दिए थे अब तु पटाखों के लिए पैसे दे और मुझसे जबरन अवैध रूप से पैसों की अडीबाजी करने लगे, मैंने पैसे देने से मना किया तो उत्तम रघुवंशी और उसके साथी भवर सिंह राजपूत एवं सौरभ रघुवंशी तथा एक अन्य साथी चारों मेरे साथ थप्पड मुक्कों से मारपीट करने लगे मारपीट से मुझे गाल में, पीठ पर, दाहिने हाथ में मुदी चोटें लगी है। इतने में मेरे पापा माधोसिंह आ गए तो उत्तम रघुवंशी ने दहशत फैलाने के लिए अपने कमर से कट्टा निकालकर जमीन पर फायरिंग की जिससे डरकर हम भाग गए। चारों जाते जाते धमकी दे रहे थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे।

Related Articles

Back to top button