मध्य प्रदेश

सुनवाहा हायर सेकंडरी स्कूल की अनियमितताओं को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के सुनवाहा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए एवं अयोग्य शिक्षक द्वारा जोड़-तोड़ कर प्राचार्य का प्रभार लेने के खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने आज जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में एक ज्ञापन कलेक्टर अरविंद दुबे को देकर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्यामरानी रजक, रामशंकर रजक, बैजनाथ, घसीटा सहित करीब एक दर्जन लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में मांग की गई है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवाहा में माध्यमिक शाला जमुनिया टीके में पदस्थ शिक्षक देवीसिंह जाट ने जोड़-तोड़ कर स्कूल में प्रभारी प्राचार्य का आदेश कराकर अपनी आमद दे दी है, इनके हटने से अब माध्यमिक शाला जमुनिया टीके में वरिष्ठ शिक्षक का पद रिक्त हो गया है। वहां उनके स्थान पर किसी को भी पदस्थ नहीं किया गया है।
जूनियर शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य का प्रभाव देने की ग्रामीणजनों द्वारा शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि स्कूल में अन्य सीनियर शिक्षक भी पदस्थ हैं, जिनमें वरिष्ठ अध्यापक रश्मि गुप्ता संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य के पद पर पदस्थ होने के योग्य हैं लेकिन उनकी अनदेखी करते हुए जिला शिक्षा कार्यालय से सांठगांठ करके जूनियर शिक्षक ने सुनवाहा स्कूल में प्रभारी प्राचार्य एवं संकुल केंद्र प्रभारी का प्रभार लेकर मनमानी शुरू कर दी है।
स्कूल में इस समय व्यवस्थित ढंग से कक्षाएं संचालित नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है । विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इनको प्रभार मिलने के विरोध में कोई भी शिक्षक सही ढंग से क्लास भी नहीं ले रहा है।
स्कूल का प्रभार लेते ही इन्होंने अपने मित्र शिक्षक नंदन कुमार चौबे को ग्राम गुंदरई की प्राथमिक शाला में पदस्थ होने के बाद भी उन्हें संकुल केंद्र सुनवाहा में अटैच कर लिया है। जिसके कारण अब ग्राम गुंदरई की प्राथमिक शाला में एक मात्र शिक्षक शेष रहने से यहां के करीब 200 से ऊपर विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप हो गई है ओर जिस दिन शिक्षक मीटिंग या प्रशिक्षण होता है तो उस दिन तो जहां का स्कूल तो बंद हो जाता है।
इसके अतिरिक्त ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि वह स्कूल के चपरासी से खेत पर काम करने का दबाव डालते हैं और टीचर लोग दारू नशाखोरी करते हैं इसमें संकुल प्राचार्य का भरपूर संरक्षण प्राप्त है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवाहा संकुल के विद्यार्थियों के हित में संपूर्ण जांच कराए जाने की कलेक्टर से गुहार लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button