मध्य प्रदेश

पति की मौत, अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून

झकझोर देगा डिंडौरी का मामला
डिंडौरी । एमपी में एक पांच महीने की गर्भवती महिला से उसके पति की मौत के बाद बेड साफ करवाया गया। इससे पहले हमले में घायल महिला के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो चुकी हो थी और एक का इलाज चल रहा था। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हमले में घायल पति की मौत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने मृतक की पत्नी से बेड पर लगा खून साफ कराया। पीड़िता पांच महीने की गर्भवती थी, उसके पति की मौत हो चुकी थी। परिवार के दो सदस्य पति से कुछ पहले ही दम तोड़ चुके थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने मानवता नहीं दिखाई। अब अस्पताल का बेड साफ करती महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button