जुआं खिलाने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़े, दो दर्जन घायल

शराब माफिया अक्कू महाराज ने गांव के बजरंगबली मंदिर में लड़कों को इकट्ठा कर चौधरियों के घरों पर किया हमला
महिलाओं, बच्चों बुजुर्गो घायल, पुष्पा बाई जबलपुर रिफर
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले की पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाली कोनी पंचायत में शनिवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब जुआं खिलाने से मना करने को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते पल भर में दोनों ओर से जमकर लाठी ठंडे और पत्थर बाजी होने लगी जिसमें दोनों पक्षों के 20- 21 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोनी पंचायत में अवैध शराब तस्कर अक्कू महाराज जो अवैध शराब की तस्करी, गांजा एवं अन्य अनैतिक कार्यों में लिप्त रहता है जिसकी गैंग में रम्मू महाराज, रूपलाल कोरी, झुम्मन बर्मन, देवेंद्र बर्मन, शुभम बर्मन और भी 18 से 25 वर्ष के युवक शामिल है। बताया जाता है कि अक्कू महाराज कई हिंदूवादी संगठनों से जुड़ा है और गांवों वालों को बजरंग दल का कार्यकर्ता बता कर उसकी आड़ में गांव में काले कारनामों को अंजाम दे रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली के पहले ही पाटन थाना प्रभारी ने त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था के संबंध में अक्कू महाराज की थाना में परेड कराई थी और हिदायत दी गई थी कि गांव में कोई भी विवाद नहीं होना चाहिए। चौधरी समाज के लोगों ने बताया कि अक्कू महाराज के साथियों ने दीपावली की रात को हमारे समाज के लड़के के साथ मारपीट की थी। और आज सुबह जुआं खिला रहे प्रीतम मल्लाह एवं राजेश कुम्हार को बिहारी चौधरी और मुकेश चौधरी ने मना किया था जिस पर गांव के बजरंगबली मंदिर पर अक्कू महाराज ने लड़कों को इकट्ठा किया और गंदी गंदी गालियां देकर बोला चलो गांव के ….. को आज सबक सिखाना है इनके बहुत भाव बढ़ गए हैं फिर अक्कू महाराज और इनके साथी जिनमें मुख्य रूप से रम्मू महाराज, रूपलाल कोरी, झुम्मन बर्मन, देवेंद्र बर्मन, शुभम बर्मन सहित अन्य 15-20 लोगों ने जमकर लाठी ठंडे से चौधरियों के घरों पर हमला बोल दिया जिसमें 20 से 25 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है वही एक महिला पुष्बा बाई को सिर में चोट लगने की वजह से जबलपुर रिफर किया गया है वही चौधरी समाज के लोगों ने अपने बचाव में पत्थर से अक्कू महाराज के लोगों पर भी हमला करने की जानकारी मिल रही है बताया जा रहा है इनके लोग भी घायल हैं। जबकि बलवा का मास्टर माइंड अक्कू महाराज फरार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव का शराब तस्कर अक्कू महाराज गांव में अवैध शराब जुआ और रेत का अवैध उत्खनन करवाता है। वही नाम न बताने की शर्त पर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि अक्कू महाराज कई हिंदूवादी संगठनों एवं सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी इस पर हाथ डालने से कतराती है जिसकी वजह से कोनी गांव में इसका एवं इसके गुर्गों को आतंक छाया है।



