मध्य प्रदेश

वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग नपाध्यक्ष ने की पूरी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक एक में जामा मस्जिद गेट से जगदीश मंदिर तक निर्माणधीन सीसी रोड अनुमानित लागत राशि 11.90 लाख रुपए तथा वार्ड क्रमांक नो में गोपाल खेर से रधुवीर दरोगा तक सी.सी.रोड अनुमानित लागत राशि 5.56 लाख रुपए निर्माणधीन रोड का निरीक्षण नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा किया गया। दोनों रोडों के निर्माण की मांग काफी समय से वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी ।
अब उक्त रोडों के निर्माण होने से वार्डवासियों को परेशानी से राहत मिलेगी।
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप लोधी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्त्तापूर्ण को परखा एवं प्राक्कलन अनुसार निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रोड निर्माण करने के निर्देश देते हुए संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी कि गुणवत्तापूर्ण कार्य होना चाहिए, उससे समझौता नहीं किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button