रेड रिबन क्लब के माध्यम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबलपुर । मंगलायतन विश्वविद्यालय में रेड रिबन क्लब के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया व श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम जो जानकारियां प्रदान की गई उनको भी रेड रिबन की वॉलिंटियर्स द्वारा सामूहिक रूप में बैठकर ग्रहण किया। इसके बाद आदिवासी छात्रों द्वारा सभा का आयोजन किया गया जिसमें भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए कार्यों, का समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है? इस पर विस्तृत चर्चाएं की गई। जिसमें वॉलिंटियर्स द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पोस्टर का भी निर्माण किया। इस कार्यक्रम में मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केआरएस संबाशिव राव जी, उपकुलपति महोदय डॉ. विनीत कौर सलूजा, रजिस्टार डॉ. बी.एस. नागकिशोर जी के साथ रेड रिबन प्रभारी डॉ. प्रकाश मिश्रा, सह प्रभारी ड्रा.जागृति उपाध्याय, विधि संकाय विभाध्यक्ष डॉ. नीरज प्रकाश राय, ऐश्वर्या शर्मा, डॉ. शिवांगी शर्मा चौहान, जिनी मौर्या के साथ मंगलायतन विश्वविद्यालय के रेड रिबन क्लब के अध्यक्ष प्रशांत पटेल, उपाध्यक्ष अभिनेष पटेल, सचिव हुमतलाल मार्को जी के साथ अनिल वड़कड़े, आकाश ठाकुर, राहुल पाटिल, आदित्य मिश्रा ,करन ,रुपेन्द्र, गणेश, दुर्गेश, रितू, निकिता, चन्द्रशेखर मार्को, रिना, अरविंद करपे, आदि वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।



