पुलिस ने समर्सिबल मोटर चोर को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में व हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन में संपूर्ण जिले में चोरी के अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
15 नम्बवर को प्रार्थी अमित साहू निवासी रामकवि वार्ड हटा के द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी दुकान के सामने से एक समर्सिबल मोटर एसपी फ्लोकन कंपनी की कीमत 9000 चोरी करने की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना हटा में अपराध क्रमांक 509/24 धारा 303 (2) BNS पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी हटा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर अज्ञात आरोपी की पतारसी कर आरोपी कुलदीप सोनी निवासी शास्त्री वार्ड हटा को दस्तयाब कर उससे चोरी गई। समर्सिबल मोटर को बरामद किया गया है व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में हटा पुलिस टीम निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, एसआई नरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेंद्र, आरक्षक गौरव मिश्रा,पवन पटेल के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है ।



