पुलिस द्वारा 12 घण्टे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को किया गया दस्तयाब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारादेही राजीव पुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को 12 घण्टे के भीतर दस्तयाब किया गया।
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को प्रार्थी के द्वारा अपनी लड़की, उम्र करीबन 17 साल का 15 नम्बवर को घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में थाना तारादेही में रिपोर्ट कराई गई थी, जिस पर से अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण सदर में अपहृत बालिका की उम्र 17 साल होने से पुलिस अधीक्षक दमोह के द्वारा नाबालिग बालिका को शीघ्र दस्तयाबी के संबंध में आदेशित किया गया था, जिसके पालन में थाना तारादेही से अपहृत नाबालिग बालिका की दस्तायबी हेतु टीम गठित की गई. जिसके द्वारा अपराध कायमी के 12 घण्टे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को जबलपुर से दस्तयाब कर उसके माता पिता सुपुर्द किया गया।



