पर्यावरणमध्य प्रदेश
कदम संस्था ने 985 वे सप्ताह किया पौधारोपण

रिपोर्टर: कमलेश अवधिया
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 985 वें सप्ताह का पौधारोपण शासकीय चिकित्सालय के समक्ष डिवाइडर स्थल पर संपन्न हुआ जिसमें मंजु खत्री, राजकुमार परचानी, पप्पन लालवानी, मुकेश साहू ( हर्रई ), अरविंद दीक्षित ,नीरज दीक्षित, चिरंजीव कार्तिक कठल, बिटिया आन्या श्रीवास्तव, प्रकाश पटैल चिरंजीव अचल मोदी्, कुमारी वहल जैन के जन्म दिवस पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्मदिवस पर पौधा राेपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं र्दी ।
इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।



