कड़ाके की ठंड ने बढाई लोगो की मुश्किले, रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ा असर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विगत कुछ दिनों से गौरझामर मे तापमान एकदम से गिरने के कारण मौसम काफी ठण्डा हो गया है कडाके की ठण्ड के चलते इसका सीधा असर रोजमर्रा के काम भी पडा है यहां बहुतायत मे चलने वाले निर्माण कार्यो मे लगे शिल्पियों, बेलदार मजदूरो को भी ठण्ड व छोटे होते दिनो के कारण समय मे अपेक्षाकृत परिवर्तन करना पडे है जो काम आठ घण्टे मध्यांतर के साथ हो रहे थे उसमे अब इकाउ काम होने शुरु हो गये है अचानक बढी ठण्ड ने नवम्बर मे ही दिसंबर जनबरी का अहसास दिला दिया है ओढने बिछाने के गरम कपडो के साथ साथ पहनने के मोटे गरम कपडो मे जर्सी कोट बनियान के बिना काम नही चल रहा है ठण्डे मौसम से कृषि के काम मे भी तेजी आ गई है। मक्का की फसल से निवृत किसान अब तेजी से रवि फसल की बौनी मे जुट गया है हालांकि किसानो का कहना है की उन्हे इस साल मक्का की अच्छी फसल मिली है लेकिन मक्का की फसल को खेतो से निकाल कर मंडी तक ले जाने के सफर मे उन्हे काफी पापड बेलने पडते है तब कही जाकर वह रवि फसल की बौनी की तैयारी कर पाते है। किसानो ने इस ठण्डे मौसम को कृषि के अनुकूल व लाभकारी बताया है।



