देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

नगर में चार को निकाली जाएगी रैली, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

सिलवानी। रविवार को काठिया मंदिर के हाल में नगर के सकल हिन्दू समाज की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक का विषय था बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों। इस्कान के संयासी चिनमय कृष्ण दास को अन्याय पूर्ण कारावास से मुक्त करें। बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर हमले, हत्या, लूट, आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं। सकल हिन्दू समाज इसकी भर्त्सना करता है। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसियां इसे रोकने के स्थान पर केवल मूकदर्शक बनी हुई हैं। बांग्लादेश के हिन्दुओं के द्वारा स्वारक्षण हेतु लोकतांत्रिक पद्धति से उठाई गई आबाज को दबाने हेतु उन्ही पर अन्याय व अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है। ऐसे ही शांति पूर्ण प्रदर्शनों में हिन्दुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कार के संयासी चिन्मय कृष्णदास को बांग्लादेश सरकार द्वारा जेल भेजना अन्याय पूर्ण है। सकल हिन्दू समाज सिलवानी बांग्लादेश सरकार से यह आह्वान करता है कि वह सुनिश्चित करे कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों तथा चिन्मय कृष्ण दास को कारावास से मुक्त करें। भारत सरकार से भी आवाहन है कि वह बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के प्रयासों को हर संभव जारी रखें। इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाएं।
उक्त मांगों को लेकर सकल हिन्दू समाज ने बैठक में तय किया कि 4 दिसम्बर 2024 बुधवार को सिलवानी में एक बड़ा एकत्रिकरण कर उक्त मांगों का ज्ञापन रैली के रूप में जाकर अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दिया जाए। इस हेतु सकल हिन्दू समाज की बैठक में विस्तृत योजना बनाई गई तथा सभी समाज प्रमुखों, सभी सामाजिक संगठनों, समाज की सज्जन शक्ति, दुर्गा-गणेश समितियां, विविध धार्मिक संस्था, गायत्री परिवार, अधिवक्ता परिसर, चिकित्सक, उद्योगपति, शिक्षक,
प्राध्यापक, व्यापारी सहित सभी समाज सम्मलित होकर, समाज के प्रतिष्ठित कार्यकर्ता, संत समाज के नेतृत्व में रैली में अनुशासन के साथ चलेंगे। सभी के हाथों में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संदेश देने वाली तख्तियां एवं भगवा झंडे रहेंगे। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। वहां सकल हिन्दू समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Related Articles

Back to top button