कृषि मंडी लिपिक के सेवानिवृत्त होने पर समारोहपूर्वक दी बिदाई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कृषि उपज मंडी समिति में लगातार 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले लिपिक महेश तिवारी के आज सेवानिवृत्त होने पर मंडी कर्मचारियों एवं व्यापारियों सहित अनेकों इष्टमित्रों, समाजसेवियों द्वारा उन्हें समारोहपूर्वक बिदाई दी गई
लोधी गॉर्डन में संपन हुए समारोह में कृषि मंडी उपज समिति के प्रशासक व एसडीएम सौरभ मिश्रा, सचिव वीरेंद्रसिंह, लेखापाल जितेंद्र खरे,अशोक कुमार जैन, मो. रशीद खां, सहित समस्त कर्मचारी, व्यापारी एवं इष्टमित्र, समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिन्होंने सेवानिवृत्ति पर मंडी लिपिक महेश तिवारी का शाल श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण बना दिया।
इस अवसर कृषि उपज मंडी समिति के प्रशासक सौरभ मिश्रा एवं सचिव वीरेंद्र सिंह तथा दलहन तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय मुणोत ने महेश तिवारी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहाकि उन्होंने कर्तव्यबोध के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वाह किया ओर कभी अपनी डियूटी से समझौता नहीं किया। अपने कार्य को जीवटता से करने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं व्यापारियों में समन्जय बनाए रखा। वह सरकारी नौकरी से सेवानिवृत हुए हैं लेकिन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से नहीं भविष्य में वह अपना योगदान वहां देकर शेष जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत करें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।
इस अवसर पर महेश तिवारी के स्वागत में महाभोज का आयोजन भी किया गया।



