Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 14 दिसम्बर 2024 शनिवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 14 दिसम्बर 2024 : को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 27 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पिशाच मोचन श्राद्ध और दत्तात्रेय जयंती है।दत्तात्रेय जयंती को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार किन उपाय से बेहतर बना सकते हैं आपका आज का दिन।
🐑 मेष राशि : आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।
🪶 उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बर्तनों से जल ग्रहण करें।
🐂 वृषभ राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, धन प्राप्ति के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
🪶 उपाय :- एकमुखी रुद्राक्ष को सफेद धागे में धारण करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आज दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बात पर गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज खासकर मन शांत रखने की कोशिश करे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है नई पूंजी निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे जाके अच्छे फल देगा। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई बहनों में छोटी मोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
🪶 उपाय :- शुद्ध का दैनिक प्रयोग करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🦀 कर्क राशि : आज आपका दिन आपकी अपेक्षाओं से अच्छा रहेगा। नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजीनिवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है। छात्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
🪶 उपाय:- लक्ष्मी जी की चालीसा व आरती पढ़ने से प्रेम संबंध मजबूत होगा।
🦁 सिंह राशि : आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं। मित्रों के संग दिन बिताएंगे। छात्रों के लिए समय बढ़िया है।
🪶 उपाय:- शिव जी की पूजा करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी।
🪶 उपाय:- किसी जानवर को अकारण संकट न दें और न ही कभी जीव हत्या करें व शकाहार को सलाह से प्रेम संबंध छोड़े जाएंगे।
⚖️ तुला राशि : आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी।
🪶 उपाय:- प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए गुड़ और मसूर की दाल जरूर उपयोगी है।
🦂 वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बताएंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी।आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी । इस राशि के जातक को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
🪶 उपाय:- धैर्य बनाए रखें से स्वास्थ्य बने रहें।
🏹 धनु राशि : आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आर्थिक जीवन के साथ साथ घरेलू जीवन पर भी सामान्य रूप से ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सुधार होगा कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर सावधानी बरतें।
🪶 उपाय:- प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए गुड़ और मसूर की दाल जरूर उपयोगी है।
🐊 मकर राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है । छात्रों के लिए यहदिन अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीत सकता है।
🪶 उपाय:- ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 11 बार उच्चारण करें।
⚱️ कुम्भ राशि : आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
🪶 उपाय :- ॐ शुक्राय नमः का 11 बार उच्चारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🐬 मीन राशि : आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरीष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
🪶 उपाय:- त्रिफला का सेवन किसी भी रूप में करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

