सेक्टर बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था बाल उदय एवं जन कल्याण बाल विकास समिति भाड़ोंन सेक्टर 4 देवरी द्वारा दिनांक 17/5/2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नयाखेड़ा में जल संगोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जल गंगा संवर्धन अभियान तारीख 25 को गंगा दशहरा पर कलश यात्रा, पूजन, जैविक खेती, नशा मुक्ति ,महिला सशक्तिकरण, दस्तावेजीकरण, पर्यावरण संरक्षण, आदर्श ग्राम आदि विषयों पर चर्चा की, संस्था प्रमुख पवन पटेल नेलोगों को आगामी कार्यक्रम हेतु सहयोग करने एवं ग्राम वासियों को आगामी कार्यक्रम में शामिल होकर जल स्त्रोतों की पूजन कर लोगों में जल स्त्रोतों के प्रति आस्था जाग्रति कर उन्हें स्वच्छ एवं साफ रखना हमारा कर्तव्य है इस पर सभी लोगों से चर्चा कर जल स्त्रोतों को निरंतर स्वच्छ एवं साफ रखना हमारा कर्तव्य है , ग्राम वासियों को बताया उसके बाद एक जल चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने मिलकर जल स्त्रोतों को बचाने हेतु अपने अपने स्तर पर कार्य करने हेतु संकल्प लिया एवं सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए गए इसमें महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सहयोग करने हेतु सहमति व्यक्त की गई अंत में नवांकुर संस्था प्रमुख पवन पटेल ने द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख पवन पटेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष डालचंद लोधी, सचिव परसराम लोधी, सदस्य अभिषेक लोधी नीलेश लोधी, कृष्ण कुमार लोधी, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



