मध्य प्रदेश
फिर हुई एक सड़क दुर्घटना

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । गाडरवारा स्टेट हाईवे 44 इस समय एक्सीडेंट एवं मौत का सौदागर बना हुआ है गुरुवार में हुई दुर्घटनाओं की चर्चाएं अभी चल ही रही है कि रविवार की रात्रि को साईखेड़ा निवासी पत्रकार दीपक अग्रवाल के बड़े भाई राकेश अग्रवाल एक व्यक्ति के साथ रात 8 बजे गाडरवारा जा रहे थे कि रास्ते में 8:30 के लगभग बनवारी के आसपास दीपक अग्रवाल के बताएं अनुसार कोई अज्ञात वाहन उनको जोरदार टक्कर मार गया है जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गए रात को ही सिविल अस्पताल गाडरवारा ले गए जहां उचित इलाज नहीं मिलने के कारण जबलपुर मेडिकल रेफर किया । मेडिकल ले जाने के बाद भी इलाज में देरी होने के कारण तुरंत मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती किया जहां पर इलाज जारी है।



