धार्मिक

भगवती महाकाली देवी की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई

सिलवानी। नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा में चल रहे त्रिदिवसीय श्री मां भगवती महाकाली देवी प्राण प्रतिष्ठा में
भगवती महाकाली देवी की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसे देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े।
शोभा यात्रा श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों होते हुए बंजरग चौराहा के पश्चात पुनः श्रीराम मंदिर पहुंची।
भगवती महाकाली देवी शोभा यात्रा में श्रद्धा और उल्लास का प्रतीक बनकर नगर वासियों को आस्था और भक्ति में रमा दिया।
यात्रा में रथ पर सवार फूलों से
सजीं मां महाकाली की प्रतिमा और श्रद्धालुओं के जय महाकाली” के उद्घोष से वातावरण गूंज रहा था।
इस शोभा यात्रा में यज्ञाचार्य पंडित नगर खेड़ापति भूपेंद्र शास्त्री प्रमुख संत, पुजारी और स्थानीय लोग शामिल थे, जो अपने धार्मिक आयोजन को लेकर काफी उत्साहित थे। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।
इस अयोजन के संबंध में नगर खेड़ापति प. भूपेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन नगर के सकल हिंदू समाज मां भगवती महाकाली की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है और यह नगरवासियों के बीच एकता और समृद्धि का संदेश देता है। यात्रा का समापन श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा पर हुआ, जहां देवी की विशेष पूजा और हवन आयोजित किए गया।

Related Articles

Back to top button