मध्य प्रदेश

सड़क पार कर रहा बाघ कार से टकराया, जख्मी हुआ बाघ

झाड़ियों में खून के निशान, वन विभाग नकार रहा दुर्घटना को
सिलवानी। मंगलवार की शाम को तहसील के ग्राम पंचायत जुनिया के ग्राम चैका और खमरिया के बीच में सड़क पार करते हुए बाघ एक कार से टकराया था। कार चालक बाघ को देखकर घबरा गया था, खेत पर कार्य कर रहे किसानों ने कार और बाघ के टकराने एवं कार के ब्रेक लगाये जाने की तेज आवाज सुनीं। और घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण और किसान तो घटना स्थल से बाघ और कार चालक वहां से भाग चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर से सफेद रंग की कार का बोनट भी क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं खेत में काम कर रहे किसान चंदन यादव ने इसकी खबर और बाघ के पगमार्क की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों के क्षेत्र में बाघ के होने की सूचना दी थी। वहीं कुछ जागरूक किसानों ने बाघ के मूवमैंट की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। इसके पश्चात वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पलेचा मौके पर पहुंच और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की सलाह दी। किसानों से खेत पर रात में नहीं जाने और आवश्यकता होने पर झुंड में जाए।
खबर चलने के बाद वन विभाग द्वारा मीडिया को दबाव बनाकर कार से बाघ की टक्कर को नकारा गया। बुधवार को मीडिया टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो नाले की झाड़ियों, पत्थरों में बाघ के खून के निशान मिले। और पग मार्क भी मिले है। दुर्घटना में बाघ घायल हुआ है, वहीं वन विभाग घटना से इंकार कर रहा है। जबकि नाले में बाघ के घायल होने के साक्ष्य मौजूद है। मीडिया टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र पलेचा को बुधवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण कराया और नाले में बाघ के खून के निषान से सनी झाडियां और पत्थर दिखायें जिन्हें वन कर्मियों द्वारा एकत्रित किया गया है।
बाघ का सिलवानी तहसील में लगभग 15 दिन से बाघ का मूवमेंट बना हुआ और चार पांच गायों का शिकार कर चुका है। और अब घटना में चोटिल हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया बाघ घायल होने के बाद खूखांर हो जाता और अब वह आदमी को भी अपना शिकार बना सकता है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
उप वन मंडल अधिकारी इन्दरसिंह बारे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी मंगलवार की रात को बाघ चैका के पास किसी कार से टकाराया है, जिसकी जांच की जा रही है। तीनों रेंज की टीम को लगाया, खून के सैम्पल लिय गये जिनकी जांच की जा रही है। डाॅग स्वाक्ड टीम भी पहुंच चुकी है। दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है, यदि बाघ घायल हुआ तो उसका रेस्क्यू कर उसका इलाज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button