मध्य प्रदेश

डंपर और बाइक की भिंडत, तीन गंभीर रैफर


सिलवानी। गुरुवार को राजमार्ग 44 पर मुंआर पुलिया के पास डंपर और बाइक की आमने सामने भिंडत हो गई। बाइक सवार तीनों नाबालिको को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर क्रमांक MP15 ZD 9416 सिलवानी की ओर से उदयपुरा जा रहा था वही बाइक सवार वीरेन्द्र आदिवासी पिता रामरतन आदिवासी उम्र 16 साल, आशीष पिता धनराज आदिवासी उम्र 12 साल एवं पूजा आदिवासी पिता दिलीप आदिवासी उम्र 17 साल निवासी ग्राम पुद्दर से सिलवानी की ओर आ रहा था कि मुंआर पुलिया के पास टक्कर हो गई। जिन्हें उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया।

सहायक उप निरीक्षक धनराज सिंह मीना ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button