ट्राले ने बाइक सवारों को रौंदा, ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, चार की मौत

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । शनिवार रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नेशनल हाईवे 45 पर उदयपुरा में हुई, यहां रात साढ़े नौ बजे ट्रॉले ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया।
जानकारी के अनुसार ट्राले का ड्राइवर में ट्राले में फसी होंडा शाइन मोटरसाइकिल कई किलोमीटर दूर तक फसी रही। वही इस घटना में बाइक सवार देवेश राजपूत, लखन राजपूत और राजा श्रीवास निवासी केलकचछ की मौत हो गई।
मृतक तीनो ही युवक उदयपुरा से अपने गाँव बापस जा रहे थे तभी मुख्य बाजार के पास हुआ हादसा।
मौके पर पहुंची उदयपुरा पुलिस ने तीनो ही युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
उदयपुरा थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया बाइक सवार देवेश राजपूत, लखन राजपूत और राजा श्रीवास निवासी केलकचछ को 18 पहिए वाले ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों ही लोगों की मौत हो गई, ट्राले को जब्त कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
दूसरी घटना देवरी थाना क्षेत्र की है, यहां ट्रक ने बाइक सवार चैन सिंह लोधी निवासी मोथागांव को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देवरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही की।



