राज्य स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता में हुजैफा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर नगर का नाम किया रोशन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में राज्य स्तरीय बालरंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूरे मध्यप्रदेश के 52 जिले के प्रतियोगियों ने भाग लिया। शासकीय सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमगंज के छात्र हुजैफा खान आत्मज मो. अनीस खां निवासी हदाईपुर ने स्वरचित काव्य पाठ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बेगमगंज सहित जिले का नाम रोशन किया है। हुजैफा खान को इस उपलब्धि पर एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, टीआई राजीव उईके, संस्था प्राचार्य बीके सिंह चौहान, बीईओ राजेन्द्र श्रीवास्तव, बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया, प्रधानाध्यापिका सुषमा व्यास, तथा नगर के गणमान्य नागरिकों नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, वार्ड पार्षद रवि राज, लोकराज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता चांद मियां, सईद कमर खान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शहादत अली, पूर्व पार्षद मुन्ना अली दाना, हाजी फिरोज खान, मो. बावर, हारुन अनवर, आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



