ग्रेस मिशन स्कूल के छात्र ओम ज्योतिषी ने तबला वादन किया, मध्यप्रदेश के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्वालियर में आयोजित तानसेन संगीत शताब्दी समारोह में 546 साधकों के एक साथ गूंज उठे वाद्ययंत्रों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मध्यप्रदेश का नाम दर्ज कराया। समवेत वाद्ययंत्र प्रस्तुति के इस विश्व रिकॉर्ड के आयोजन में बांसुरी, सितार, सरोद, संतूर, शहनाई, वायलिन, सारंगी और हार्मोनियम पर 546 साधकों ने एक साथ प्रस्तुति देकर विश्व पटल पर भारतीय शास्त्रीय संगीत को गौरवान्वित किया है ।
उल्लेखनीय है इसी समवेत प्रस्तुति में मध्यप्रदेश के कटनी जिला के विकासखंड ढीमरखेड़ा के इंग्लिश मीडियम ग्रेस मिशन हा. से. स्कूल उमरियापान (पकरिया) में कक्षा 11वी के छात्र ओम ज्योतिषी ने भी तबला वादन किया। तानसेन समारोह, ग्वालियर कर्ण महल में समवेत प्रस्तुति देने के लिए गए थे जो कि 546 कलाकारों में से एक आप भी थे।
इस समवेत प्रस्तुति को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मलित किया गया।
ओम ज्योतिषी ने कटनी जिले के साथ ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र एवं उनके माता पिता और पूरे ग्रेस स्कूल के लिए गौरव की बात है।
वर्तमान में ओम ज्योतिषी, संगीतालय म्यूजिक क्लास उमरियापान में राहुल गौतम से संगीत की गहन शिक्षा भी ले रहे हैं। ओम के पिता धर्मेन्द्र ज्योतिषी भी संगीत के प्रति काफी सजग हैं।
कार्यक्रम में ओम ज्योतिषी को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट और हाथ की कलाई पर वर्ल्ड रिकॉर्ड का बैंड भी पहनाया गया। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
इस उपलब्धि के लिए आप सभी कलाकारों के साथ संपूर्ण मध्यप्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं।



