हाईवा की भिड़त से बाइक सवार हुआ घायल, सिर में गंभीर चोट होने से तत्काल भेजा अस्पताल

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा मझगवा सड़क मार्ग में अचानक हाईवा क्रमांक एमपी 35 एचए 0598 एवं मोटर साईकिल स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 20 एनटी 6880 में भिड़त होने से मोटर साईकिल सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से सड़क पर जा गिरा जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
मझगवा थाना क्षेत्र से मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि देवरी पीपल निवासी राज कुमार यादव उम्र 35 वर्ष लगभग रविवार दोपहर 12 बजे के दौरान जैसे ही वह सिहोरा मझगवा सड़क मार्ग के खमरिया फानवानी के पास पहुंच ही था वैसा ही मझगवा की ओर आ रहे हाईवा से भिड़ गया था। जिससे सिर में गंभीर चोट होने पर उसे तत्काल इलाज हेतु जबलपुर भेजा गया है। साथ ही घायल युवक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई हैं। और हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी गई हैं। साथ ही इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।



