मध्य प्रदेशराजनीति

गृहमंत्री का जलाया पुतला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर के गृह मंत्री द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया साथ ही राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा अध्यक्ष बिहारी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसंबर 2024 को दोपहर में पुराने बस स्टैंड सिहोरा में भारत के संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सिहोरा नगर के अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम द्वारा नायब तहसीलदार जगभान सिंह उइके सिहोरा को गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग एवं देश की देवतुलय जनता जनार्दन से माफी मांगने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव राजेश चौबे , जितेंद्र श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सिहोरा, लाल बहादुर पाठक, नंदकिशोर अग्रवाल गोसलपुर, एडवोकेट रामगोपाल पटेल, केके कुररिया, पार्षद रमेश पटेल, पार्षद आलोक पांडे, पार्षद ममता गोटिया, पूर्व पार्षद राजेश पटेल, पूर्व पार्षद शंकर वंशकार, संगठन मंत्री पवन सोनी, पार्षद प्रमोद चौधरी, पूर्व पार्षद मंसूर मंसूरी, राजा पटेल जनपद सदस्य, दिनेश पांडे, जितेंद्र तिवारी, जगदीश सैनी, डॉ कोमल श्रीवास, नवीन शुक्ला, सिहोरा मीडिया प्रभारी रिंकू शर्मा, विनोद पटेल, अशोक विश्वकर्मा, डॉ दिनेश पटेल, मेंबर पटेल, राहुल पांडे, सचिन श्रीवास्तव, ओम नारायण श्रीवास्तव, अजीत विश्वकर्मा, फैज आलम शाह, शेख साबिर, सचिन पटेल, गिरधर सरावगी, रमा चौरसिया, डब्बू पाठक, ललित दुबे, संदीप शुक्ला, कौशल पटेल, शंभू पटेल, इमाम खान, गुल्लू खान, नारायण पटेल, एड आनंद पटेल, अशोक गोटिया, लालजी पटेल पूर्व सरपंच, सीमा ठाकुर, केसी ठाकुर, सुदामा चौधरी, मनीष बिरहा, सुभाष ठाकुर, यूसुफ खान, बालाराम तंतुवाय, संतोष पटेल, अज्जू मंसूरी, राजेश पटेल, रोहन लालपुरा, मनोज चौधरी, अन्नू मंसूरी इत्यादि सैकड़ों की संख्या मे सिहोरा नगर सहित कांग्रेस ग्रामीण जन उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button