मध्य प्रदेश

जेपी हल्दकार को पुनः राज्य शिक्षक संघ की कमान सौंपी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव विपिन तिवारी एवं प्रांतीय महामंत्री विनीत मिश्रा ने बताया कि राज्य शिक्षक संघ के जिला, तहसील एवं विकासखंड के महिला मोर्चा सहित समस्त पदाधिकारियों के प्रस्ताव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव की सहमति पर नेतृत्व क्षमता के पर्याय माने जाने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता जेपी हल्दकार को पुनः राज्य शिक्षक संघ कटनी की कमान सौंपी गई।
जेपी हल्दकार को राज्य शिक्षक संघ कटनी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संघ के शिवदास यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, लखन डेहरिया, पीतांबर शुक्ला, राजू भैया सिंह, सनतकुमार राय, रवि सिंह, सुरजीत तिवारी, पुरुषोत्तम राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम राय, चंद्रिका प्रसाद , बबलू राय, किरण पुराविया, रश्मि खरे, राजश्री रैकवार, विमलेश तिवारी, वैजन्ती यादव, अर्चना झरिया, स्नेहलता राय, अलका ठाकुर, संध्या पांडेय, पूजा राय, यशोदा कोरी, मीना निवारे, सुलोचना सिंह, मीना सिंह, अन्नपूर्णा भारती, राधा रैदास, रत्नेश बड़गैंया, कैलाशधर बड़गैंया, त्रिलोक डहेरिया, सुनील हल्दकार, मनोज गर्ग, शरमन झरिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि जेपी हल्दकार के नेतृत्व में संगठन एक नई ऊर्जा से ओतप्रोत होगा।

Related Articles

Back to top button