मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दी जोरदार प्रस्तुतियां
सिलवानी। शनिवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वकर्मा मेरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ, जिसमें भैया बहिनों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के भैया बहिनों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे नृत्य, गायन, नाटक और कविता वाचन में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्याभारती प्रांतीय संगठन मंत्री मध्य भारत प्रांत निखिलेश माहेश्वरी, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि विभाग समन्वयक दीपक चंदेवा, वीर शिवाजी शिक्षण समिति अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माला का अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और उमंगपूर्ण प्रस्तुतियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करती हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को सहेजते हैं, बल्कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं।
सरस्वती शिशु मंदिर, सिलवानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अतिथियों ने उपस्थित भैया बहिनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत, आधुनिक नृत्य और परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किए, जिनका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। विशेष रूप से, नाटक और कविता वाचन के कार्यक्रम ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था, और यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। विद्यालय के आचार्य और दीदियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की, जिसके लिए सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य मयंक लाहोरी के द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
तथा समिति सदस्य , विद्यालय प्राचार्य, आचार्य परिवार और अभिभावक गण, गणमान्य नागरिक, माता भगिनी, एवं पत्रकार बंधु, सैकड़ों क्षेत्रवासी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button