मध्य प्रदेश

साइबर सेल की तत्परता से डिजिटल अरेस्ट मामले कार्यवाही

दमोह पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला दमोह पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आम चौपरा निवासी एक उपाध्याय परिवार की महिला को हैदराबाद पुलिस के नाम से फ़र्ज़ी कॉल कर डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई. इसके बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और किसी से बात करना भी बंद कर दिया. परिजनों ने जैसे ही घटना की सूचना साइबर सेल दमोह को दी, तत्काल साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या व आरक्षक रोहित ने टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट से मुक्त कराया.परिजनों को ऐसे फर्जी कॉल आदि के प्रति जागरूकता के संबंध जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button