मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज के महाकुंभ परिचय सम्मेलन मे युवक युवतियो ने दिया अपना अपना परिचय

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चौरसिया समाज के विवाह योग्य लडका लडकियो को एक सामाजिक मंच के माध्यम से अपना परिचय एवं बायोडाटा प्रस्तुत करने हेतु सर्वश्री चौरसिया समाज भोपाल के तत्वावधान मे राजधानी मुख्यालय स्थित लालघाटी गुफा मंदिर के सुव्यवस्थित विशाल परिसर मानस उद्यान में रविवार को सामाजिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे विवाह योग्य युवक युवतियो ने जीवन साथी का चयन करने हेतु अपने माता पिता अभिभावको के साथ मंच पर पहुंचकर अपना परिचय दिया। इस विशाल चौरसिया समाज के परिचय सम्मेलन मे पूरे भारत वर्ष के प्रदेश प्रदेश से चौरसिया परिवार अपने विवाह योग्य लडका लडकियो को लेकर आये परिसर मे पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष के आयोजन मे आशातीत हजारो की संख्या मे भीड उमड पडी सर्व श्री चौरसिया समाज भोपाल के तत्वाधान एवं अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महा सभा दिल्ली व मध्यप्रदेश के पावन सानिध्य मे सम्पन्न सम्मेलन गरिमापूर्ण रहा इस सम्मेलन मे सागर जिला के गौरझामर, रहली, गढाकोटा, छपरा, सहजपुर, देवरी सागर के साथ साथ बरमान, तेन्दुखेडा, सिलवानी से भी बडी संख्या मै स्वजातीय बन्धु पहुंचे।

Related Articles

Back to top button