मध्य प्रदेश

समाज की उन्नति के लिए काम करना मुख्य उद्देश्यः जिलाध्यक्ष

सिलवानी । सेन महासभा के तत्वावधान में समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें समाज के नए कार्यकारिणी सदस्यो को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे। इस मौके पर सेन समाज के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सेन ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य समाज के विकास और उन्नति के लिए एकजुट होकर काम करना है। नई कार्यकारिणी का गठन समाज को अधिक सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम में बेगमगंज तहसील अध्यक्ष आनंद सिंह सेन, जिला सेन शक्ति महासंगठन युवा अध्यक्ष शिव कुमार सेन, वृंदावन सेन, राकेश श्रीवास, प्रभुदयाल सेन, देवेश विक्की सेन, राजा बाबू सेन, रघुवीर सेन, बलराम सेन, कुंदन सेन, काशीराम सेन, मनोहर सेन, मदन सेन, डॉक्टर कालीचरण सेन, शंकरलाल सेन, रामसेवक सेन, राजकुमार सेन, भगवानदास सेन, डॉ विष्णु प्रसाद, गब्बर सेन, जगदीश सेन, नीरज सेन, हरि बहादुरसिंह, अरविंद सेन, हरिनारायण सेन, कीरत सेन, विनोद सेन, माधव सेन, बंसी सेन, ऋषिराज सेन, नीरज सेन, सुरेशकुमार सेन, संजू सेन सहित बड़ी संख्या समाज बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी के गठन में शिक्षा पर जोर दिया जाए एक विशेष बात यह रही की प्रमाण पत्रों में नियुक्ति पत्रों में नाम के आखिर में सेन समाज नाम अंकित किया गया। जिसे संपूर्ण सेन समाज ने स्वीकार किया । जो कि संपूर्ण सेन समाज के लिए एक उदाहरण है ? एक प्रेरणा है? कार्यक्रम का संचालन राजाबाबू सेन ने किया।

Related Articles

Back to top button