धार्मिकमध्य प्रदेश

नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने भक्तो का जन सैलाब उमड़ा

नर-नारी बच्चो की कडाके की ठण्ड मे भी रात दिन अथक पदयात्रा
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मां नर्मदा मे आस्था की डुबकी लगाने शनिवार 11 जनवरी को गौरझामर होते हुए बरमान निकलने वाले श्रृध्दालुओ का हुजूम उमड पडा सागर से लेकर सुरखी, बरकोटी, गौरझामर, देवरी, महराजपुर होते हुए बरमान तक महिलाओ पुरुषो बच्चो का उमडा जन सैलाब देखते ही बन रहा है लम्बी लम्बी कतारो का सिलसिला टूटने का नाम नही ले रहा पूरे रास्ते भर सिर्फ व सिर्फ जन मेंदनी का नजारा ही दिखाई दिया श्रृध्दालुओ का अभूतपूर्व उत्साह कडाके की ठण्ड के बाबजूद भी अदभुत देखा गया भक्तो को अटूट आस्था की डुबकी लगाने के लिये प्राकृतिक अवरोध भी नही डिगा पा रहे है मकर संक्रांति तक यह सिलसिला निरंतर चलता है।

Related Articles

Back to top button