जनपद अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ जमीन में बैठकर सामान्य सभा की बैठक ली

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्या निराकरण की मांग की
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के पास खुद का भवन न होने के कारण शिक्षा विभाग की बिल्डिंग में कार्यालय का संचालन किया जा रहा है । पुराना भवन जर्जर हो गया है जिस कारण से उसे डिस्मेंटल घोषित कर दिया गया है। जहां पर वर्तमान में कार्यालय का संचालन वहां पर्याप्त व्यवस्थाएं ना होने के कारण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित अधिकारियों को कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने बताया कि जिला स्तर से लेकर प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री तक जनपद भवन की मांग को लेकर अनेकों बार पत्राचार किया लेकिन समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यों के साथ जनपद भवन के सामने टेंट लगाकर जमीन में बैठकर सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया। बैठक में एसडीएम विंकी सिंहमारे, सीईओ यजुर्वेद कोरी सहित विभागीय अधिकारी नीचे बैठकर बैठक में शामिल हुए। जनपद सदस्यों ने बताया कि समस्याओं का निराकरण न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं तालाबंदी करने की चेतावनी दी । जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने एसडीएम विंकी सिंहमारे को ज्ञापन सौंप कर समस्या का निराकरण की मांग की है।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, गणेश दत्त गौतम, निरंजन खटीक, ज्योति बैरागी, श्रीकांत पटेल, महेंद्र कोरी, छोटेसिंह मरावी, सुषमा मरावी आदि जनपद सदस्य उपस्थित रहे।



