मध्य प्रदेश

CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर परिषद सिलवानी अव्वल

100% अंक हासिल कर ए-ग्रेड के साथ प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान
सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सिलवानी ने 100% अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ ही प्रथम स्थान हासिल किया है।
सीएमओ ऋषिकांत यादव ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर संबंधित विभागों को समय सीमा में शिकायतों का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। जिसे लेकर कर्मचारियों ने लगातार काम करते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण कराया है।
नगर परिषद सिलवानी को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण करने किए गए उत्कृष्ट कार्य पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सहसचिव भरत यादव ने नगर निगम आयुक्त को प्रशंसा पत्र भेजा है। ज्ञातव्य हो कि अगस्त 2024 से लगातार नगर परिषद सिलवानी प्रथम पर बनी हुई है।

सीएम हेल्प लाईन के निराकरण में अब्बल आने पर मिला प्रशंसा पत्र
नगर परिषद सिलवानी, निकायहित में अच्छा कार्य कर रही है। जनता की समस्याओं का समयसीमा में निराकरण कराया जा रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सहयोग परिषद के सदस्यों एवं निकाय के सभी कर्मचारियों से निरन्तर प्राप्त होता है। सीएम हेल्प लाइन योजना प्रभारी दिलशाद उद्दीन जो अपनी मेहनत और लगन से कर्तव्यों निर्वहन कर रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं सड़क बिजली पानी के साथ साथ नगर को साफ स्वच्छ बनाने के लिये सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत सजावटी पौधे लगाये जाकर, निकाय द्वारा शिव वाटिका और अमृत वाटिका, 2 नये बगीचे तैयार किये गये हैं। साथ ही नगर की सुन्दरता के लिये अच्छी सड़कों सहित पार्क निर्माण तथा बेगम नदी पर मूर्ति विसर्जन घाट निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

सीएमओ ने की अपील
नागरिकों से भी अपेक्षा है कि वह नगर को सुन्दर, स्वच्छ बनाने में घर आंगन तथा दुकानदार अपनी दुकानों के आस के क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाए रखें एवं गीला कचरा हरे डस्टबिन में तथा सूखा कचरा नीले डस्टबिन में ही डालें। साथ नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त यातायात में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button