कृषिमध्य प्रदेश

सिलवानी में ट्रेक्टर रैली, किसानों ने भरी हुंकार, सौंपा ज्ञापन

सिलवानी जिला बनाने तक होगा आंदोलन
सिलवानी । रायसेन जिले के सिलवानी में गुरुवार को किसान मजदूर महासंघ ने भरी हुंकार, नगर में निकाली विशाल ट्रेक्टर रैली, सैंकड़ो की संख्या में शामिल हुए ट्रेक्टर किसानो की मांगों को लेकर, महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, कलेक्टर के नाम एसडीएम पीसी शाक्य को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन जिले के सिलवानी में किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी की विशेष उपस्थिति मे किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर नगर में हुंकार भरते हुए विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली तथा प्रशासन को मांगों के शीघ्र निराकरण करने का आग्रह करते हुए मांग पूर्ण ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। स्टेट हाईवे 44 तथा 15 पर स्थित विभिन्न ग्रामो के किसान अनेको की संख्या में ट्रेक्टर लेकर आए तथा नगर में विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली करीब 2 किलोमीटर लंबी ट्रेक्टर रैली बस स्टेण्ड से प्रारंभ होकर बजरंग चौराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, शिवाजी नगर होती हुई तहसील तिराहे पर पहुंची यहां से रैली वापिस उक्त मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर आमसभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम स्थानीय प्रशासन को मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि स्वामीनाथन आयोग की गणना अनुसार सभी फसलों की खरीदी का कानून बनाने की कई बार किसानों के बीच में घोषणाए तथा वायदे किए गए, उसको तत्काल कानून बनाकर लागू किया जावें। केन्द्र सरकार के द्वारा किसान आयोग बनें जिन पर आज तक कोई किसान हित कार्य नहीं हुआ और गलत नीतिया बनाई गई जिसकी बजह से देश का किसान आज कर्जदार है इसलिये देश के सभी किसानों को एक बार ऋण मुक्त किया जावें । सरकार की किसान हितेशी योजना जैसे हर खेत को पानी जैविक खेती, परमपरागत खेती, देशी गाय, गौ शाला, पर्यावरण, वृक्ष लगना, फलदार बाग लगना, स्वच्छता शहरी, ग्रामीण अंचलो में अधिकतम भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रही है इस पर तत्काल जॉच कर कार्यवाही हो । प्रदेश सरकार ने चुनावी वादा बचन पत्र में गेहूँ का 2700 रु प्रति कुंटल और धान का 3100 रु प्रति कुंटल खरीदी का वादा लिखकर पत्रक बटबाये एवं दीवालो पर चिपकबायें उस वादे को पूरा करने हेतु तत्काल 2700 रु प्रति कुंटल गेहूँ और 3100 रु प्रति कुंटल धान खरीदी जावें। वही आदिवासी बाहुल्य सिलवानी को जिला बनाने की मांग करते हुए कहा कि सिलवानी जिला बनने तक निरंतर आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button