पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल जी के विचार भाजपा सरकार की नीतियों का मजबूत आधार है राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार, अंत्योदय और सुशासन के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को दी श्रद्धांजलि समर्पण दिवस पर आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त करने का संकल्प लिया। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उदयपुरा विधानसभा के बरेली स्थित शिवाजी सेवा सदन कार्यालय पर मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पंडित जी के विचारों एवं कृतित्व को उल्लेखित किया उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना है तो पंडित जी के अंत्योदय के मिशन को शत प्रतिशत सार्थक करना होगा और इस बात को कहने में हमें गर्व है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस दिशा में निरंतर कार्य करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सपनों को साकार कर रहे हैं। इस अवसर पर उदयपुरा विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ माननीय जन भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिध्दांत भाजपा की नीतियों का आधार है हमारी भाजपा सरकार इन्हीं सिध्दांतों के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिनसे न केवल जनजीवन सुलभ होता है बल्कि प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय प्रगति भी साथ-साथ चलती है
उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं हर वर्ग के कल्याण का कार्य कर समरसता के साथ लाभ पहुंचा रही है वही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व हमारी प्रदेश सरकार जनकल्याण से सुशासन के मूल मंत्र को साकार कर रही है इस सभी की प्रेरणा पंडित जी के विचार ही है ।
नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि हमारे भाजपा संगठन ने पंडित जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत की है हम सभी कार्यकर्ता इस अभियान में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक जुटे इस अभियान का उद्देश्य संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करना है जिसमें कार्यकर्ता और समर्थक अपना योगदान देंगे कहते हुए प्रसन्नता है कि आप सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण से उदयपुरा विधानसभा इस अभियान में प्रथम दिन में ही अपने लक्ष्य से आगे हैं ।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने एवं संगठन और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।



