कृषिमध्य प्रदेश

कृषि भवन को डिस्मेंटल करने एवं अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरु

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। कृषि विभाग के पुराने भवन को गिराने की प्रक्रिया मंगलवार को प्रारभ्भ की गई इसमे कृषि विभाग के एसडीओ आरएस जारोलिया अपनी टीम के साथ गौरझामर कृषि भवन स्थल पर पहुंचे साथ में नायब तहसीलदार चंद्रभान दीवान एवं आरआई हरिओम, पटवारी भागवत लोधी सहित संबंधित अधिकारी ने मौका मुआयना कर जगह का सीमांकन किया जिसमें कृषक भवन के पुराने व जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने एवं अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। तथा मौका पंचनामा बनवाया गया। बता दें की कृषि प्रधान गौरझामर सर्किल के किसान भवन के अभाव मे काफी परेशान हो रहे थे किसानो की लंबे समय से यह मांग थी कि गौरझामर में कृषि भवन का निर्माण शीघ्र होना चाहिए पुराना भवन काफी जर्जर होने के कारण उसके स्थान पर नवीन भवन का निर्माण किया जावे। हमारा इस कृषि प्रधान देश होने के कारण किसानों को भारत सरकार एवं राज्य सरकारो द्वारा हर समय व हर संभव विभिन्न प्रकार की योजनाओ और नये नये खाद बीज की किस्मो की जानकारी व प्रशिक्षण दिये जाते है किसानों को यह उपयोगी व बुनियादी लाभ जगह जगह बने कृषक भवनो से ही संभव होता है किसानो को यह तकनीकी ज्ञान व कृषि विज्ञान का लाभ गौरझामर व ब्लाक स्तर मे पदस्थ कृषि विभाग के अधिकारियो व एसडीओ कृषि आरएस जारौलिया से निरंतर प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है की गौरझामर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी किसानों की भवन संबंधी इस समस्या के निराकरण हेतु पीडित परेशान किसानो के साथ एसडीओ कृषि आरएस जारोलिया से जाकर मिले उनको यह संज्ञान में दिलाया उनके व्दारा किसान हित मे त्वरित निर्णय लेकर कार्रवाही करते हुए पुराने भवन के डिस्मेंटल व नये भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। लगभग दो दशकों से गौरझामर में कृषि विभाग के अधिकारी नहीं बैठ पा रहे हैं इस कारण से हमारे किसान शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित है।

Related Articles

Back to top button