मध्य प्रदेश

सत्यमोहन वर्मा भोपाल में सम्मानित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा हिंदी भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम वरिष्ठ विमर्श में दमोह के वरिष्ठ साहित्यकार सत्यमोहन वर्मा का सम्मान हुआ । सत्यमोहन वर्मा पिछले 7 दशकों से साहित्य सेवा में अग्रसर हैं साथ ही अपने कई युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करते रहे हैं, विगत दिनों मुंबई में उनके ग़ज़ल संग्रह “कश्तियों वाला सफ़र” का विमोचन हुआ था जिसकी चुनिंदा ग़ज़लों का पाठ भी हुआ।
इस अवसर पर यतींद्र नाथ राही की पुस्तक का विमोचन भी हुआ। इस विमर्श कार्यक्रम में बुद्धिनाथ मिश्र, कैलाशचंद्र पंत, नरेंद्र दीपक, मनोज श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ी।

Related Articles

Back to top button