धार्मिकमध्य प्रदेश
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने श्री सिद्धिविनायक महागणपति महायज्ञ में की शिरकत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के ग्राम मढिया निवारी में आयोजित श्री सिद्धिविनायक महागणपति महायज्ञ में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने सहभागिता की। उन्होंने यज्ञशाला की परिक्रमा कर क्षेत्र की सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा महायज्ञाचार्य राघवावार्च महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रामपाल सिंह ने मेले में उपस्थित स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए।
महायज्ञ में जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



